विवेकानंद बस्ती में विजयदशमी उत्सव पथ संचलन कार्यक्रम संपन्न
देवरिया। नगर के अंतर्गत विवेकानंद बस्ती में विजयादशमी उत्सव पथ संचलन का कार्य हुआ। तय समय पर सभी स्वयंसेवक स्थानीय रामा बाबू के बगीचे में उपस्थित हुए।पथ संचलन रामबाबू के बागीचे से प्रारंभ होकर परशुराम चौक, भुजौली चौराहा, मोहन चौराहा होते हुए पुनः रामा बाबू के बगीचे में संपन्न हुआ। मार्ग में कई स्थानों पर सभासद धर्मेंद्र चौहान, गोविंद चौरसिया, ज्योति शंकर तिवारी आदि के द्वारा अलग अलग किया गया। इसके बाद एकत्रीकरण रामबाबू के बगीचे में विशाल कक्ष में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामप्रताप तिवारी ने शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं सभी स्वयंसेवकों दी।उन्होंने कहा कि संघ ने 100 वर्ष की यात्रा पूरे वैभव एवं शक्ति के साथ किया इसके लिए अनेकों स्वयंसेवकों को कोटि कोटि आभार प्रदान किया। राष्ट्र प्रथम ही इस संगठन को मुख्य उद्देश्य था है। मुख्य वक्ता प्रांत के प्रचार प्रमुख सुशील जी ने संघ के संक्षिप्त इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ सेवा समर्पण के 100 वर्षों के संघ के इतिहास का विषय रखा।भारत के महान व्यक्तियों ने अपने त्याग तपस्या के बल पर आज हमारे गौरव को बनाए रखा है। हमारा कर्तव्य है कि इस परिपाटी को बढ़ाए। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन विनोद जी ने किया। बस्ती प्रमुख रामेश्वर ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी किया। पथ संचलन में सभासद रमेश मल्ल, अभय नाथ तिवारी, जितेंद्र पांडे, शाखा कार्यवाह रमेश, मुख्य शिक्षक नीरज, शिवनाथ, संतोष, उपेंद्र, राम अवतार, नगर सेवा प्रमुख कृपा नारायण, मनोज, घनश्याम, अच्छीबर, जिला प्रचार प्रमुख पुष्पराज उपस्थित रहे।
Tags
विविध समाचार