नगर कांग्रेस कमेटी बिछुआ का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
छिंदवाड़ा। 27 अक्टूबर को आदिवासी विकास खंड बिछुआ में नगर कांग्रेस कमेटी बिछुआ के तत्वावधान में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, विधायक सुजित सिंह चौधरी जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पटेल जिला उपाध्यक्ष देशलाल धुर्वे ब्लाक पर्यवेक्षक रामकृष्ण माटे,नगर पर्यवेक्षक किशोर डोंगरे, ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ठाकुर चांद ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पृथ्वीराज पटेल ब्लाक महामंत्री मोती सिंह ठाकुर ब्लाक महासचिव विपिन उइके शामिल हुए। सम्मेलन में जिला, ब्लाक एवं नगर कांग्रेस के वक्ताओं ने बिछुआ नगर की बदहाली एवं कांग्रेस संगठन के विषय पर विशेष चर्चा की समस्त नगर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सम्मानित नगर वासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। समारोह के आयोजक नगर कांग्रेस कमेटी बिछुआ अध्यक्ष लेखराम मालवीय, सुनील साहू, दिनेश गोनेकर , हितेंद्र पवार, समन्वयक कैलाश मालवीय, राधेश्याम मालवीय, पार्षद राजकुमार मरावी, कैलाश यादव,नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष संगीता खौसी, आरती शर्मा,ममता साहू , पिंकी ढोके,भूरी बाई एवं समस्त नगर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे। विशेष आमंत्रित अतिथि ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिछुआ के समस्त क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्ष, ब्लाक महिला कांग्रेस, विधानसभा युवक कांग्रेस, ब्लाक युवक कांग्रेस, ब्लाक आदिवासी प्रकोष्ठ कांग्रेस, एससी प्रकोष्ठ कांग्रेस, एवं नगर के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता ओ ने अपनी गरिमा मय उपस्थिति दर्ज की।
Tags
विविध समाचार