184 विधान सभा जगदीशपुर विधायक ने पत्रकारों का किया सम्मान
पांच दर्जन से अधिक पत्रकारों को कराया विधानसभा का भ्रमण
विधानसभा के विभिन्न पटल व पुस्तकालय का कराया अवलोकन
केएमबी न्यूज़ संवाददाता अमेठी
बाजार शुक्ल अमेठी, विधानसभा जगदीशपुर के भारतीय जनता पार्टी से विधायक सुरेश पासी द्वारा विधानसभा जगदीशपुर क्षेत्र के ब्लॉक बाजार शुक्ल व हलियापुर के प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल पत्रकारों को विधानसभा ले जाकर भ्रमण कराया, पत्रकारों द्वारा विधानसभा भ्रमण के दौरान विधानसभा के विभिन्न पटल जैसे विधानसभा कार्यवाही स्थल पुस्तकालय पूर्व मुख्यमंत्री की गैलरी सहित अनेक ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन कराया गया इसी के साथ- साथ डिजिटल हेलीकॉप्टर द्वारा प्रदेश के विभिन्न धार्मिक प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी कराया गया विधानसभा क्षेत्र से पांच दर्जन से अधिक विभिन्न समाचार पत्रों के पत्रकार विधानसभा भ्रमण में शामिल हुए सभी ने विधायक सुरेश पासी के इस कार्य की सराहना की है सभी ने कहा कि यह पहला मौका है जब मीडिया साथियों को एक साथ विधानसभा के भ्रमण का मौका मिला है।
Tags
विविध समाचार