आदिवासी बालक आश्रम सामरबोह के अधीक्षक देवानंद नागरे सम्मानित

आदिवासी बालक आश्रम सामरबोह के अधीक्षक देवानंद नागरे सम्मानित

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय भव्य आयोजन दशहरा मैदान, पोला ग्राउंड, छिंदवाड़ा में हुआ। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर हरेंद्र सिंह नारायण, सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू, पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके, एसपी अजय पांडे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांत ठाकुर, नगर निगम अध्यक्ष विक्रम आहिके सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जनजातीय विभाग के नेतृत्व में एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा के निर्देशन में संचालित आदिवासी बालक आश्रम सामरबोह के उत्कृष्ट प्रबंधन और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे कार्यों को देखते हुए, आश्रम के अधीक्षक देवानंद नागरे को सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम एवं क्षेत्र संयोजक प्रियंका सैय्याम द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आश्रम की विशेष उपलब्धियाँ
शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ,गतिविधियों के माध्यम से रोचक एवं प्रभावी अध्यापन गोंडी भाषा एवं अन्य शैक्षणिक फ्लेक्स के माध्यम से शिक्षण योग, व्यायाम एवं सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास, समय-समय पर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, उत्तम भोजन एवं आवास व्यवस्थाबच्चों के लिए पौष्टिक एवं संतुलित भोजन, शाला परिसर की स्वच्छता तथा अनुशासित वातावरण साफ-सुथरी बिस्तर सामग्री एवं सुव्यवस्थित अध्ययन, पर्यावरण एवं सौंदर्यीकरणहरा-भरा, स्वच्छ और शांत वातावरणफलदार पौधे, फूलों की फुलवारी एवं सुंदर गार्डन जो आकर्षण का केंद्र है।
व्यवहार एवं प्रबंधन
अधीक्षक द्वारा बच्चों के साथ मित्रवत और संवेदनशील व्यवहार आश्रम का अनुशासित, पारदर्शी एवं उत्कृष्ट संचालनअधीक्षक देवानंद नागरे के इन उत्कृष्ट प्रयासों ने आश्रम को एक आदर्श शैक्षणिक एवं संस्कारपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित किया है।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال