सुल्तानपुर पहुंची आरसीएम की रूपांतरण यात्रा, लीडरों में दिखा गजब का उत्साह

सुल्तानपुर पहुंची आरसीएम की रूपांतरण यात्रा, लीडरों में दिखा गजब का उत्साह

 रैली निकाल कर किया गया लोगों  को स्वास्थ्य, सेवा, संस्कार के प्रति जागरूक

केएमबी ब्यूरो

सुल्तानपुर। आरसीएम अभियान रूपांतरण यात्रा 19नवम्बर सुल्तानपुर में सेवा_स्वास्थ्य_संस्कार पर आयोजित शानदार कार्यक्रम  "गांव गांव शहर शहर आरसीएम की चली लहर" को सभी तक पहुंचाने के लिए रथ यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि डॉक्टर डीएस मिश्रा जिन्होंने डायरेक्ट सेलिंग को एक स्वरोजगार का बहुत बड़ा साधन बताया। आरसीएम कंपनी और ग्राहक सीधे आपस में जुड़ते हैं और बिचौलिए हट जाते हैं जिससे हमारे स्वास्थ्य की रक्षा होती है और हम मिलावट से बच जाते हैं। आरसीएम के संस्थापक टी सी छाबड़ा को धन्यवाद दिया कहा कि यह अभियान निश्चित ही भारत के जन-जन को स्वास्थ्य, सेवा और संस्कारों से भर देगा और नये भारत के निर्माण करने में बहुत बड़ा योगदान सिद्ध होगा। जिस प्रकार से आरसीएम का परिवार दिन प्रतिदिन करोड़ों की संख्या में बढ़ रहा है, निश्चित ही एक दिन आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा।रूपांतरण यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे आरसीएम लीडर डीके सिंह ने रूपांतरण यात्रा में आए हुए सभी अतिथियों का एसोसिएट बायर का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आरसीएम संस्था के बड़े लीडर राम किशन यादव, नरेश कुमार सिंह, सूर्यदीप चौहान, रंजीत सिंह, अवधेश मिश्र, रमेश वर्मा, मनीष पांडे, एकलाक हुसैन खान, संतोष गिरि, संजय गुप्ता, अखिलेश मिश्र, मीरा देवी, समरजीत मौर्य, संजीत सिंह, नरेंद्र गिरी, यशवंत कुमार आदि की टीम ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं रैली को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में अपने आरसीएम सिपाही साथियों के साथ पदयात्रा कौशल बनाने में अपना सहयोगदिया। इस दौरान सभी लीडर काफी उत्साहित दिखाई दिए एवं निश्चित ही एक दिन आरसीएम रूपी यह अभियान लोगों की दिशा और दशा दोनों को बदलने में मददगार सिद्ध होगा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال