देवरिया से बड़ी खबर: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पर नगर पंचायत भाटपार रानी ने किया खारिज दाखिल

देवरिया से बड़ी खबर: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पर नगर पंचायत भाटपार रानी ने किया खारिज दाखिल

केएमबी संवाददाता
देवरिया। नगर पंचायत भाटपार रानी निवासी अखिलेश गुप्ता उर्फ राजू ने नगर पंचायत पर आरोप में एक अजब गजब मामला सुर्खियों में है जहां नगर पंचायत भाटपार रानी के एक बाबू ने काला कारनामा कर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पर खारिज दाखिल कर के एक दूसरे व्यक्ति नाम चढ़ा दिया गया है। जांच पड़ताल में जहां से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया गया है वहां के ग्राम प्रधान ने एक पत्र दिया है जिसमें अपने ग्राम पंचायत का निवासी नहीं बताया और इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। फिर भी नगर पंचायत भाटपार रानी ने उक्त कारनामा करने वाले बाबू के ऊपर कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं की ये समझ से परे है आखिर इतनी बड़ी गलती करने के बाद सख्त से सख्त कार्यवाही क्यों नहीं हुई।उक्त के संदर्भ में अधिशासी अधिकारी भाटपार रानी अमित कुमार सिंह से टेलीफोन पर पक्ष जानने के प्रयास में बताया कि मेरे तरफ से पत्रावली ऊपर भेजी जा चुकी है हफ्ता दस दिन में कार्यवाही कर दी जाएगी।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال