पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज एवं अपराध निरोधक समिति के संयुक्त तत्वाधान में भव्य दो पहिया रैली आयोजित
प्रयागराज: माह नवंबर 2025 के जागरूकता अभियान के तहत यातायात पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज एवं उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, लखनऊ शाखा प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में आज दो पहिया हेलमेट रैली का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। रैली का संचालन समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। रैली को हरी झंडी समिति के सचिव संतोष कुमार एवं यातायात निरीक्षक अमित कुमार द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन प्रयागराज से दिखाकर रवाना किया गया। रैली का मार्ग लक्ष्मी टॉकीज चौराहा, बैंक रोड, बालसन चौराहा, मेडिकल चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, सिविल लाइंस, रोडवेज, पत्थर गिरजाघर रहा तथा इसका समापन सुभाष चंद्र बोस चौराहा पर किया गया। रैली का उद्देश्य जनमानस को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट के अनिवार्य उपयोग, तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन, संदेश एवं जागरूकता सामग्री के माध्यम से नागरिकों को सजग करने का प्रयास किया।
विशेष सहयोग एवं सहभागिता - वी के श्रीवास्तव,शोएब आलम, अजीत कुमार सिन्हा, रूपेश जैन, वरुण जैन, मनोज कुमार सिंह, गणेश बाबू, संदीप सोनी, रमाकांत गुप्ता,राजेश कुमार वीर कुमार जैन, श्रवण कुमार गौड़, संजय शुक्ला, संजय उपाध्याय, राजेश निषाद (खन्ना), अमित कुमार कुशवाहा, प्रेमचंद स्वर्णकार, राकेश शर्मा, वकार अहमद अंसारी, फारूकी, शिवराज निषाद, योगेश चौरसिया, नागेंद्र प्रताप सिंह (जादूगर), तेज नारायण कुशवाहा, सभाजीत कुशवाहा, विशाल श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, मोहम्मद इमरान, राम सजीवन, महेंद्र कुमार बिंद, मोहम्मद अनीस, अजीत कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र विश्वकर्मा, अशरफ, के.सी. ओझा, कृष्ण राजा, नवीन मिश्रा, मोहम्मद इमरान खान, मसरूर अहमद, अंकित कुमार कुशवाहा, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद जावेद, सुधीर कुमार प्रजापति, प्रेम बाबू, आलोक मिश्रा, अजीत कुमार श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, प्रदेश सिंह, अभी श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार अग्रवाल, ऋषिराज, राजकुमार, कमलेश कुमार मौर्या, सुशील प्रजापति, मनीष कुमार विश्वकर्मा, आकाश सिंह, उमेश पांडे, अंशु सिंह, अमित गुप्ता, जावेद अहमद, फैजान, नीरज केसरी, सुजीत कुमार सिंह, जाकिर रज़ा सहित कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति, यातायात पुलिस तथा सभी स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहा।
Tags
विविध समाचार