शासकीय महाविद्यालय कुरई में महिला उद्यमिता दिवस पर कार्यशाला आयोजित

शासकीय महाविद्यालय कुरई में महिला उद्यमिता दिवस पर कार्यशाला आयोजित

केएमबी नीरज डहरिया
सिवनी। शासकीय महाविद्यालय कुरई में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में 19 नवंबर को महिला उद्यमिता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उद्यमिता पर कार्यशाला आयोजित की गई। महिला उद्यमियों को सम्मान देना और उनके व्यावसायिक प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबंधित करते हुए डॉ तीजेश्वरी पारधी ने कहा कि महिला उद्यमी नए व्यावसायिक मॉडल और समाधान पेश करती है, जो नवाचार को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर टीपीओ प्रो पंकज गहरवार ने बताया कि यह दिन महिला उद्यमिता दिवस नामक संगठन के दिमाग की उपज था। महिला उद्यमिता दिवस मनाने के पीछे का कारण महिलाओं को व्यवसाय में सशक्त बनाना और उनका समर्थन करना और उन्हें गरीबी उन्मूलन के लिए प्रोत्साहित करना हैं। डॉ नितिंका रघुवंशी ने इस दिन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाएं भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का काम ही नहीं कर रही, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय नारी की दमदार छवि को भी प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने भारत की प्रसिद्ध महिला उद्यमियों किरण मजूमदार शॉ, सावित्री बाई जिंदल, फाल्गुनी नायर, विनीता सिंह, कल्पना सरोज, मल्लिका श्रीनिवासन, उपासना टाकू की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला उद्यमियों का बढ़ता हुआ योगदान भारत के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण हैं।छात्रा शीनम ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा और कौशल विकास पर देना महत्वपूर्ण हैं, ताकि वे व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक ज्ञान प्राप्त कर सकें। आयोजित कार्यशाला के दौरान अश्विनी खरे, पलक ठाकुर, अर्पिता दशमेर, शीनम इत्यादि की उपस्थिति रही।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال