बिछुआ स्वास्थ्य विभाग में घोर लापरवाही, मरीजों को नहीं मिल रहा समय पर इलाज

बिछुआ स्वास्थ्य विभाग में घोर लापरवाही, मरीजों को नहीं मिल रहा समय पर इलाज

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े

बिछुआ। विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि समय पर बीमार मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अस्पताल में टी.टी. इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को बाहर की मेडिकल दुकानों से दवाइयाँ खरीदनी पड़ रही हैं। इससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।इसी दौरान एक मरीज ने बताया कि जब उसने इस समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग अधिकारी नीलेश सिद्धाम से बात की, तो अधिकारी ने कहा- “मरीज का फोन मुझे आया था, उसके बाद मैंने वर्मा मेडिकल दुकान से इंजेक्शन उपलब्ध करा दिया है।” ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी केवल तब व्यवस्था कर रहे हैं जब मरीज खुद फोन लगाता है, जबकि अस्पताल में दवाइयाँ पहले से उपलब्ध रहनी चाहिए, ताकि किसी को भी बाहर भटकना न पड़े। लोगों ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग तत्काल सुधार लाए और सभी आवश्यक दवाएँ व सुविधाएँ सरकारी अस्पताल में समय पर उपलब्ध कराई जाएँ। जिला भाजपा मंत्री गोलू नगरी का कहना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही हो रही है तो इसकी शिकायत की जाएगी एवं चौरई एसडीम से बात कर व्यवस्था सुधारी जाएगी। पीड़ित मरीज संतोष गोनी का कहना है कि अस्पताल में टी टी इंजेक्शन नहीं था मेरे द्वारा बाहर से खरीदकर लगाया गया।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال