शासकीय महाविद्यालय कुरई में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस

शासकीय महाविद्यालय कुरई में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस

केएमबी नीरज डेहरिया

सिवनी। शासकीय महाविद्यालय कुरई में राष्ट्रीय सेवा योजना और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के संयुक्त तत्वाधान में 20 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस मनाया गया। महाविद्यालय में बाल सरंक्षण का संदेश देते हुए बच्चों के अधिकार जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आवास, भोजन पर परिचर्चा की गई। यह दिवस प्राचार्य बीएस बघेल के संरक्षण में मनाया गया। इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो पंकज गहरवार ने बताया बाल दिवस प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है। 
यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता, बच्चों के प्रति जागरूकता और बच्चों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। डॉ नितिंका रघुवंशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस दिवस की परिकल्पना एक भारतीय नागरिक वी के कृष्ण मेनन ने की थी। 20 नवंबर का बाल दिवस के रूप में महत्त्व इसलिए और बढ़ जाता है क्योंकि आज ही के दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने बाल अधिकारों की घोषणा की थी। वर्ष 1989 में 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अभिसमय को अपनाया। यह अभिसमय सितम्बर, 1990 में प्रभाव में आया। इस दिवस की महत्ता पर डॉ तीजेश्वरी पारधी के मार्गदर्शन में पोस्टर व भाषण प्रतियोगिता संपन्न हुई। इन प्रतियोगिताओं का मकसद बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना हैं, ताकि वे उनके खिलाफ हो रहे अत्याचार, भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद कर समाज के जिम्मेदार नागरिक बनें। आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में योगिता ठाकुर, अश्विनी खरे, पलक ठाकुर इत्यादि का योगदान रहा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال