जालौन में तेज रफ्तार स्कूटी सवार नाबालिग लड़की ने इनोवा में पीछे से मारी टक्कर



जालौन में तेज रफ्तार स्कूटी सवार नाबालिग लड़की ने इनोवा में पीछे से मारी टक्कर

केएमबी ब्यूरो

जालौन। तेज रफ्तार स्कूटी सवार नाबालिक लड़की ने इनोवा कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में पीछे से टक्कर लगते ही पुलिस लिखी स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में स्कूटी ड्राइव कर रही नाबालिग लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल लड़की को जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया जहां पर नाबालिक लड़की का इलाज चल रहा है। आनन फानन में घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को उपलब्ध कराई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी। उरई कोतवाली क्षेत्र के जायसवाल टावर के सामने का हादसा।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال