पायोनियर कंपनी के P34104 मक्का ने दिया शानदार उत्पादन

पायोनियर कंपनी के P34104 मक्का ने दिया शानदार उत्पादन

 केएमबी नीरज डेहरिया
सिवनी। तहसील धनोरा के ग्राम हिंगवानी में पायोनियर कंपनी के द्वारा पायोनियर के नए क्रांतिकारी हाइब्रिड P34104 का फसल कटाई दिवस मनाया गया जिसके निर्देशक पायोनियर कंपनी के जिला प्रबंधक नीलेश ठाकुर रहे। उक्त कार्यक्रम में किसानों के सामने P34104 मक्के की थ्रेसिंग की गई और उसका उत्पादन दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान पायोनियर कम्पनी के धनोरा क्षेत्र के प्रतिनिधि अमित बघेल ने इस उत्तम किस्म के बारे में जानकारी दिया कि इसमें विपरीत परिस्थिति में खड़े रहने की अधिक क्षमता है और इस किस्म में छुई भी पतली आती है। इसके साथ साथ इसका शेलिंग प्रतिशत अधिक होने के कारण P34104 में बहुत अच्छा उत्पादन आता है। वही इसके साथ ही एक और नई किस्म P35105 के विषय में भी जानकारी दी गयी । इस प्रक्रिया में हर्ष का विषय तो यह रहा कि P34104 मक्का ने बहुत शानदार उत्पादन दिया कार्यक्रम में लगभग 125 किसानों ने हिस्सा लिया, उपस्थित किसानों का कहना है कि इतनी विषम परिस्थिति में भी इस मक्के ने भरपूर उत्पादन दिया, आने वाले साल P34104 मक्का अवश्य लगाएंगे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال