पूर्व विधायक पं रमेश दुबे ने जल संसाधन मंत्री से क्षेत्र के विकास के संबंध में की चर्चा

पूर्व विधायक पं रमेश दुबे ने जल संसाधन मंत्री से क्षेत्र के विकास के संबंध में की चर्चा

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
चौरई। क्षेत्र के जनहित से जुड़े जनसुविधा कार्यों को गति देने के उद्देश्य से भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं.रमेश दुबे ने पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ के साथ भोपाल में जल संसाधन मंत्री मान तुलसी सिलावट से सौजन्य भेंटकर विस क्षेत्र में माचागौरा बांध के जलभराव से प्रभावित मार्ग देवरी-केवलारी संभा पुल व मार्ग निर्माण की मांग रखी। पूर्व विधायक दुबे ने मंत्री को विस्तृत रूप से अवगत कराया कि विस क्षेत्र चौरई में विगत 7 वर्ष पूर्व पेंच व्यपवर्तन परियोजना अंतर्गत माचागौरा बांध निर्माण किया गया जिसके जलभराव से आसपास क्षेत्र के गांव, स्थानीय ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं कामकाजी लोगों का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है लोगों को प्रतिदिन आवागमन में भारी परेशानियों का सामना कर लंबी दूरी तय कर सफर करना पड़ता है इस पुल की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है पुल बनने से न केवल हजारों लोगों को स्थायी राहत मिलेगी बल्कि क्षेत्र में व्यापार, कृषि तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। ने मान मंत्री जी से आग्रह किया कि जनसुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए इस परियोजना के अंतर्गत अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाए साथ ही पूर्व विधायक दुबे ने मंत्री जी से माइक्रो 1, 2 एवं नहरों के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार पर विस्तृत चर्चा की। जल संसाधन मंत्री ने पूर्व विधायक द्वारा प्रस्तुत मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव का परीक्षण कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए जाएंगे।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال