WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

मान्धाता पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मान्धाता पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

केएमबी ब्यूरो संजय सिंह
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शेलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी मान्धाता अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मान्धाता के उ0नि0 प्रभात वर्मा मय हमराह उ0नि0 अनूप यादव व हे0का0 अंजनी कुमार, का0 अंकित कुमार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पीपरपुर ढेमा स्थित बकुलाही नदी पुलिया के पास से 01 अभियुक्त शिवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ अतुल सिंह पुत्र हरिहर सिंह निवासी ग्राम ढेमा थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 35 वर्ष को कब्जे से 01 अदद तमंचा देशी नाजायज 315 बोर, 01 अदद  जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना मान्धाता में मु0अ0सं0- 180/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद 01 अदद मोटर साइकिल को धारा 207 एमवीएक्ट मे सीज किया गया।
 

और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال