WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

सीट बेल्ट और हेलमेट के लिए चला वाहन चेकिंग अभियान

सीट बेल्ट और हेलमेट के लिए चला वाहन चेकिंग अभियान

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद पुलिस ने शुक्रवार को हेलमेट व सीट बेल्ट की जांच के लिए अभियान चलाया। इसके साथ ही आम जनमानस को यातायात नियम के लिए जागरूक किया। पुलिस टीम ने सीटबेल्ट, हेलमेट व तीन सवारी अभियान के दौरान महिला थाना प्रभारी हंसमती ने पयागीपुर चौराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया
इसके साथ ही वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नंबर प्लेट लगा वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील की कि वह अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال