WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने कुरई कॉलेज ने चलाया कॉलेज चलो अभियान

उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने कुरई कॉलेज ने चलाया कॉलेज चलो अभियान

केएमबी नीरज डेहरिया
सिवनी। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग सत्र 2026-2027 की ई-प्रवेश प्रक्रिया के पूर्व 5 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक प्रथम चरण के कॉलेज चलो अभियान का संचालन कर रहा हैं। इसी तारतम्य में कुरई कॉलेज के कॉलेज चलो अभियान दल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरई में उपस्थित होकर कॉलेज चलो अभियान चलाया। अभियान दल ने नोडल अधिकारी प्रो पंकज गहरवार के नेतृत्व में स्कूल कॉलेज कनेक्ट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें महाविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही नई शिक्षा नई दिशा के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हुए परिवर्तनों विषय चयन, क्रेडिट सिस्टम,बहुआगमन व निर्गमन पद्धति के साथ साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नवीन प्रावधानों अध्यादेश 14 (1) और 14(2)से अवगत कराया। कॉलेज चलो अभियान दल ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रकाशित "नई शिक्षा नई उड़ान" के माध्यम से कैरियर अवसरों की जानकारी दी। इसी क्रम में प्रो जयप्रकाश मरावी ने उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न हितग्राही योजनाएं जैसे पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप, आवास योजना, गांव की बेटी योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना इत्यादि से विद्यार्थियों को अवगत कराया। डॉ नितिंका रघुवंशी ने व्यक्तित्व विकास व समाजसेवा के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना व बेहतर कैरियर बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के बारे में विस्तार से बताया। अभियान के तहत डॉ तीजेश्वरी पारधी ने बारहवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आओ जाने महाविद्यालय कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय विजिट के लिए आमंत्रित किया। अभियान दल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से कार्यक्रम का फीडबैक लिया।अभियान दल ने निश्चित ही अपने उद्देश्यों को प्राप्त किया। अभियान को सफल बनाने में डॉ तीजेश्वरी पारधी, आकाश देशभरतार, रामप्रसाद डहरिया,नागेश पंद्रे का योगदान रहा।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال