WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

एचडीएफसी बैंक कर्मियों ने स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में किया रक्तदान

एचडीएफसी बैंक कर्मियों ने स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में किया रक्तदान

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित रक्त कोष में शुक्रवार सुबह 10 बजे से एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. मिश्रा और डॉ. सुपर्णा ने संयुक्त रूप से किया।शिविर में दो दर्जन से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीएमएस डॉ. आर.के. मिश्रा ने कहा कि“रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। स्वस्थ व्यक्ति वर्ष में कम से कम तीन बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान महादान है रक्तदान के माध्यम से हम किसी की बहुमूल्य जीवन को जीवन दान दे सकते हैं। शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह, आलोक सिंह, आलोक झा, मेराज अहमद सहित बैंक के कई कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने में रक्त कोष के कर्मियों विजय चंद्र चौधरी, अवनीश शाह, अनुराग गुप्ता, अनुराग पांडे, संजू और रंजना कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال