WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

बढ़ती ठंड के दृष्टिगत SDM सदर बिपिन कुमार द्विवेदी ने देर रात जरूरतमंदों को बांटे कंबल

बढ़ती ठंड के दृष्टिगत SDM सदर बिपिन कुमार द्विवेदी ने देर रात जरूरतमंदों को बांटे कंबल

केएमबी ब्यूरो
सुलतानपुर। जिले में कड़ाके की ठंड बढ़ने के साथ प्रशासन जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में SDM सदर बिपिन कुमार द्विवेदी देर रात अचानक सड़क पर उतरे और गभारिया पुल से अमहट तिराहा तक पैदल भ्रमण कर असहाय, गरीब और बेघर लोगों को कंबल वितरित किए। रात के समय SDM के पहुंचने से राह पर रहने वाले लोगों के चेहरों पर राहत दिखाई दी। उन्होंने बुजुर्गों, मजदूरों व बेसहारा व्यक्तियों से हाल-चाल पूछकर उन्हें गर्म कंबल उपलब्ध कराए।

SDM ने रैनबसेरा पण्डित राम नरेश त्रिपाठी सभागार का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था को परखा। शहर में जल रहे अलावों की स्थिति भी जानी तथा ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त प्रबंध बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी नागरिक ठंड की मार से पीड़ित न हो, और हर जरूरतमंद तक राहत सामग्री पहुँचे। उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई।

इस दौरान नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र यादव सहित राजस्वकर्मी भी मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال