WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, 18 वर्षीय युवक की मौत

अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, 18 वर्षीय युवक की मौत

केएमबी तिलोई गंगा प्रसाद
अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के सेमरौता–कठौरा मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूरे बैशन गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई।मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे नाउ मजरे फूला निवासी सलीम के अनुसार, उनका 18 वर्षीय पुत्र आमिर गांव के ही अजमेरी के साथ गंगानगर चौराहे से चक्की से आटा लेकर बाइक से घर लौट रहा था। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही बाइक पूरे बैशन गांव के पास पहुंची, तभी अचानक सामने से एक अन्य बाइक आ जाने के कारण आमिर की बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिलोई पहुंचाया गया।मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने आमिर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال