WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

लार थाना पुलिस ने बिहार बॉर्डर पर दौरान चेकिंग बरामद की अवैध शराब

लार थाना पुलिस ने बिहार बॉर्डर पर दौरान चेकिंग बरामद की अवैध शराब

केएमबी अमरेश सिंह

देवरिया। लार थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहरौना बॉर्डर पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अवैध शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लार थाना पुलिस मेहरौना बॉर्डर पर नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके पास से शराब से संबंधित कागजात (पेपर) व शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी शराब के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्ती जारी रहेगी। लार थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी तरह की अवैध शराब की बिक्री या तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال