⚡ ब्रेकिंग News

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव में महिला के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़िता सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़िता हेमा सिंह ने एसपी से मुलाकात कर शिकायत पत्र सौंपते हुए सभी नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की।
पीड़िता हेमा सिंह का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर पंकज सिंह और उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। शिकायत के आधार पर अमेठी कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। हेमा सिंह के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस ने पंकज सिंह और उसके पिता राजकुमार सिंह को पकड़ा था। आरोप है कि पंकज सिंह का चालान कर दिया गया, जबकि राजकुमार सिंह को रातभर थाने में बैठाने के बाद सुबह छोड़ दिया गया। वहीं, मामले में नामजद अजीत प्रताप सिंह और आशा सिंह की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़िता का कहना है कि मामले में एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पीड़िता ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा उपलब्ध कराने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। हेमा सिंह ने आशंका जताई कि यदि पुलिस ने समय रहते आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो उनके साथ दोबारा कोई अप्रिय घटना हो सकती है। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में पहुंचकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...