नगर निरीक्षक सिटी कोतवाली एम डी नागोतीया का हुआ हनुमान घाट मे भव्य स्वागत
केएमबी नीरज डेहरिया
सिवनी। गत दिवस जबलपुर मे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के करकमलों द्वारा तीसरी वार शूरवीर पुरुस्कार प्राप्त सिटी कोतवाली नगर निरीक्षक एमडी नागोतीया का सिवनी आगमन पर शनिवार दोपहर प्राचीन श्रीहनुमान घाट, दलसागर तालाब सिवनी मे पीड़ित मानव सेवा समिति एवं प्राचीन श्री हनुमान घाट जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण समिति व स्थानीय नागरिको द्वारा अभिनंदन सम्मान नगरवासियो की ओर से किया गया। इस अवसर पर वनवासी विकास परिषद सिवनी, जनसमस्या निवारण समस्या निवारण सस्थान सिवनी, वाल्मीकि समाज, श्री हनुमान व्यामशाला रामायण मंडल भेरौगंज के द्वारा एम. डी नागोतीया का पुष्पहारो से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, लक्ष्मी कश्यप, फिरदौस खान, संजय शर्मा, उमेश जैसवाल, पार्वती डहेरिया, नेहा सेन, नाथू राम धुर्वे, प्रेम लाल धनगर, जय प्रकाश अहरवार, सुजीत गोदरे, ममतैश चौहान, डीके श्रीवास्तव, मनीष पटेल, रेखा डहेरिया, आशीष सोनी और अन्य नागरिक गण उपस्थित थे।
Tags
स्थानीय समाचार