विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

पद्मश्री डॉ प्रकाश आम्टे 16को बिछुआ में, पत्नी मंदाकिनी आम्टे भी करेंगी कार्यक्रम में शिरकत

पद्मश्री डॉ प्रकाश आम्टे 16को बिछुआ में, पत्नी मंदाकिनी आम्टे भी करेंगी कार्यक्रम में शिरकत

संस्कृति मंच बिछुआ द्वारा आयोजित स्टार डांस एवं म्यूजिक काम्पटिशन में होगा सम्मान

केएमबी श्रावण कामड़े

बिछुआ। खेल महोत्सव 2022 के समापन पर संस्कृति मंच बिछुआ द्वारा स्टार डांस एवं म्यूजिक काम्पटिशन का आयोजन 16मार्च को किया गया है। इस अवसर पद्मश्री और रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रकाश आम्टे और उनकी पत्नी मंदाकिनी आम्टे मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रकाश बाबा आमटे महाराष्ट्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आमटे और उनकी पत्नी मंदाकिनी आमटे को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में माडिया गोंडों के बीच लोक बिरादरी प्रकल्प के रूप में उनके परोपकारी कार्यों के 2002 में पद्मश्री और 2008 में 'सामुदायिक नेतृत्व' के लिए रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डॉ प्रकाश और उनका परिवार महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के हेमलकसा में एक बड़ी पशु संरक्षण सुविधा भी चलाता है जहाँ दुर्लभ, संरक्षित और लुप्तप्राय जानवरों की देखभाल की जाती है और उन्हें घूमने की स्वतंत्रता होती है।डाक्टर प्रकाश आम्टे न सिर्फ गरीब पिछड़े आदिवासी परिवारों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिए हैं बल्कि जंगली और खुंखार शेर , तेंदुआ और मगर जैसे जंगली जानवरों को भी अपने दोस्त बना लिए हैं। इन खतरनाक जानवरों को वह खुद आज भी घुमाने ले जाते है। और उनकी सेवा करते हैं।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال