विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

नीतिन उपाध्याय बने सेवाश्रम के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

नीतिन उपाध्याय बने सेवाश्रम के युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

केएमबी डा0 राजेश चौहान

 बकेवर 13 मार्च। सेवाश्रम की क्षेत्रीय बैठक एम वी एस इंटर कॉलेज के प्रांगण में सम्पन्न हुई बैठक में प्रमुख रूप से सेवाश्रम प्रमुख चौधरी अमित त्रिपाठी एडवोकेट ने भाग लिया
 बैठक की अध्यक्षता सेवाश्रम कानपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश यादव पूर्व प्रधान ने तथा संचालन संजीव त्रिपाठी जिलामंत्री सेवाश्रम ने किया। बैठक में जिलासचिव सेवाश्रम आशीष त्रिपाठी एडवोकेट की संस्तुति पर  नितिन उपाध्याय को सेवाश्रम युवामोर्चा जिलउपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सेवाश्रम प्रमुख ने बैठक में पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु आवाज बनने, संगठन के विस्तार और आने बाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में  कानपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश यादव ने नितिन उपाध्याय को सेवाश्रम युवामोर्चा का जिलाउपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए युवामोर्चा महेवा ब्लॉक का प्रभारी घोषित किया जिसपर सेवाश्रम पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से नीतिन उपाध्याय का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलासचिव अवधेश सविता, नगर अध्यक्ष सेवाश्रम भरथना होशियार सिंह यादव, मगर महामंत्री प्रदीप कुमार, नगर अध्यक्ष लखना राजीव गुप्ता, नगरमहामंत्री शिवप्रताप सिंह चौहान, डा राजेश सिंह चौहान जिला प्रवक्ता प्रधान संगठन इटावा निशान्त मिश्रा, समीर चौहान, विपिन शुक्ल मुकुट बिहारी सविता आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال