विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

वात्सल्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने होली के पर्व पर कई तरह की प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग

वात्सल्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने होली के पर्व पर कई तरह की प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग

केएमबी ब्यूरो अनिल कुमार गुप्ता

बलरामपुर। नगर के वात्सल्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने होली के पर्व पर कई तरह की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जिसके अंतर्गत नृत्य, भाषण, चित्रकला आदि का आयोजन करवाया गया। सर्वप्रथम होलिका बनकर तानिया चौधरी और प्रहलाद बनकर निखिल मोदनवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में नृत्य कला में आध्या शुक्ला, आस्था, सौम्या थापा, शगुन थापा उन्नति श्रीवास्तव, अनुराग द्विवेदी, दृष्टिकेत सिंह रूद्र प्रताप आदि ने प्रतिभाग किया। इसी क्रम में नर्सरी क्लास में सुशांत कुमार विभा पांडे, सिद्धि श्रीवास्तव, सार्थक राजभर, रश्मिका त्रिपाठी, खानसा फातिमा, आर्यजा त्रिपाठी, आराध्या चौहान, अमंग श्रीवास्तव ने अपने मनमोहक कार्यक्रम से सभी का मन मोह लिया। ड्राइंग और चित्रकला में अक्षत अमित पाठक वर्मा, कुनाल सिंह पार्थ चौधरी व पावनी श्रीवास्तव ने प्रतिभाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ आशुतोष शुक्ला ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और बच्चों को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सुनिधि सिंह ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं शिखा सिंह, सायमा बानो, मनीषा सिंह, नेहा कश्यप, संध्या गुप्ता, नीलम सिंह, रजनी तिवारी, प्रिया कश्यप, आराधना शुक्ला आदि आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال