विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

यू.पी.सी.एल.डी.एफ.के चेयरमैन का स्वागत

  के एम बी ब्यूरो  सुधीर राय 








देवरिया 24/06/2022

 एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (यू.पी.सी.एल.डी.एफ.)के चेयरमैन,पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेन्द्र तिवारी का पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र दे स्वागत किया।इस दौरान कार्यकर्ताओ से बातचीत में यूपीसीएलडीएफ चेयरमैन वीरेन्द्र तिवारी ने कहा कि  बिना भेदभाव के मोदी-योगी सरकार विकास कार्य कर रही है। यही कारण है कि 20 करोड़ सदस्यों वाली भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले यूपी में विकास कार्य सैफई और एक परिवार विशेष तक ही सीमित था। भाजपा ने 'सबका साथ सबका विकास' का मूल मंत्र अपनाकर विकास कार्य किए। सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, पक्के आवास, रसोई गैस, बिजली कनेक्शन,किसान सम्मान निधि,स्टार्टअप इंडिया,खेलो इण्डिया,आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण,काशी विश्वनाथ धाम का सुन्दरीकरण जैसे जन भावनाओं से जुड़े कार्य किए।इस कार्यो की वजह से लोगो के मन मे भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।केंद्र सरकार द्वारा सेना के लिये लायी गयी अग्निपथ योजना पर विपक्षी दलों द्वारा युवाओं को गुमराह करने का काम किया जा रहा है।इस योजना से युवाओं का किसी भी प्रकार से कोई नुकसान नही होना है बल्कि यह योजना युवाओं के भविष्य के लिये बहुत ही मददगार होने वाली है।आज मोदी सरकार द्वारा लायी गयी राष्ट्रीय कृषि बाजार इ नेम पोर्टल किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने में बहुत सहायता कर रहा,इसके आने से बिचौलियों का खात्मा हुआ है।

श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुये कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला आया है।जाकिया जाफरी ने एक केस किया था कि नरेन्द्र मोदी की गुजरात के दंगों में भूमिका पर जांच होनी चाहिए।'कांग्रेस और कुछ पार्टियों की मदद से अपनी दुकान चलाने वालों को आज सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला, सच देश के सामने है।SIT ने गुजरात के उस समय के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को 9 घण्टे तक इंटेरोगेट किया, लेकिन एक दिन भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध नहीं किया।जबकि आज देश में कांग्रेस के जो भी एक दो मुख्यमंत्री बचे हैं, वो कामधाम छोड़कर दिल्ली में धरना दे रहे हैं।कांग्रेस देश को बता रही है कि भ्रष्टाचार पर भी सत्याग्रह किया जा सकता है।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस, वामपंथियो और अन्यों से पूछना चाहते हैं कि आपकी पूरी दुकान जो पिछले 20 साल से नरेन्द्र मोदी जी के विरोध पर चल रही थी, अब कितने दिन और चलाएँगे आप।

    इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा, एडवोकेट अमित कुमार दूबे, रूपम पाण्डेय,सुधांशू रंजन मिश्रा,संजय श्रीवास्तव,ऋषिनाथ मिश्रा, विनोद मिश्रा, अमित वाजपेयी,राहुल कुमार,अमित सिंह,विजय कुशवाहा,अनिल राजभर,आशीष पासवान,अखिलेश मिश्रा, दिनेश गुप्ता,बंटी जायसवाल,विजय सिंह,अभिषेक कुमार आदि रहे।

और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال