विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

अवस्थापना निधि के जरिए बनने जा रहीं नगर क्षेत्र की 25 सड़कों की बहुरेंगे दिन

अवस्थापना निधि के जरिए बनने जा रहीं नगर क्षेत्र की 25 सड़कों की बहुरेंगे दिन

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। नगर क्षेत्र की 25 सड़कों के दिन सुधरने वाले हैं। अवस्थापना निधि के जरिये बनने वाली इस सड़क का विधायक विनोद सिंह ने न सिर्फ शिलान्यास किया बल्कि जल्द जल्द से कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। बीते 5 सालों में नगर के कई प्रमुख सड़कों का बुरा हाल हो गया था। लगातार शिकायतों के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने कोई सुध नही ली तो सभासदों ने स्थानीय विधायक विनोद सिंह से गुहार लगाई। विधायक विनोद सिंह ने जिला प्रशासन से वार्ता की जिसके बाद अवस्थापना निधि के जरिये 25 सड़कों का निर्माण स्वीकृत किया गया। जिसमें करीब साढ़े 4 करोड़ से ज्यादा की लागत आनी है। इसी के शिलान्यास के लिये नगर के राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक विनोद सिंह ने इन सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर पालिका चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही इन सड़कों का निर्माण शुरू करवा दिया जाय।ताकि जल्द से जल्द सड़के बन सकें। विनोद सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभासदों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभी से सभी सभासदों को पुनः चुनाव में विजयी होने की बात कही। विनोद सिंह ने कहा की पार्टी नेतृत्व जिसे भी टिकट देगा हम सबका कर्तव्य है कि उसे जीतकर नगर पालिका की कुर्सी पर बैठाएं, ताकि सांसद मेनका गांधी, वह स्वयं और चेयरमैन मिलकर नगर का सर्वांगीण विकास कर सकें। एसडीएम सदर सीपी पाठक ने कहा कि सड़कें गुणवत्तापूर्ण बने इसके लिये समय समय पर निरीक्षण किया जायेगा, यदि कोई कमी आती है तो तत्काल सुधार करवाया जाएगा ताकि अच्छी सड़को का निर्माण हो सके। इस दौरान नगर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल, ज्ञान जायसवाल, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, डॉ संतोष सिंह, रमेश सिंह टिन्नू, विनोद पांडेय बिन्नू, अरुण सिंह, पवन सोनकर, मनीष जायसवाल, राजदेव शुक्ल बेनु, अमोल बाजपेयी, सहित कई सभासद व भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال