विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

बेटी की संदिग्ध मौत से भड़के मायके वालों ने सास-ससुर को जिन्दा जलाया, पुलिस ने 5 लोगो को रेस्क्यू किया

बेटी की संदिग्ध मौत से भड़के मायके वालों ने सास-ससुर को जिन्दा जलाया, पुलिस ने 5 लोगो को रेस्क्यू किया

केएमबी संवाददाता
प्रयागराज। महिला अंशिका केसरवानी की घर मे संदिग्ध मौत के बाद बवाल हो गया। अंशिका के मायके वालों ने यहाँ पहुँच बेटी की ससुराल के घर में आग लगा दी। घर मे उस समय 7 लोग थे। सास शोभा देवी और ससुर राजेंद्र केसरवानी की जिंदा जलकर मौत हुई। 5 लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू किया। ससुरालजनों पर बहू की हत्या करने का आरोप था। हालांकि अभी तक भी पुलिस यह तय नहीं कर पाई की बहू की हत्या थी या सुसाइड? झलवा की रहने वाली अंशिका केसरवानी की शादी पिछले वर्ष फरवरी में मुट्ठीगंज के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद केसरवानी के पुत्र अंशु के साथ हुई थी। सोमवार रात लगभग 11 बजे लड़की पक्ष को ससुरालियों द्वारा सूचना दी गई कि अंशिका ने दोपहर तीन बजे घर में फंदे से लटक कर जान दे दी है। मौके पर जब लड़की पक्ष के लोग पहुंचे तो अंशिका का शव देख कोहराम मच गया। मायका पक्ष के लोग ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इन लोगो ने इसी बीच मकान के निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال