विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

मीडिया संगठन हर्रई के तत्वाधान में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

मीडिया संगठन हर्रई के तत्वाधान में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

केएमबी श्रावण कामड़े
छिंदंवाड़ा। मीडिया संगठन मध्य प्रदेश हर्रई के तत्वाधान में एस खान लॉन में "पत्रकार सम्मान समारोह " का हुआ भव्य आयोजन। मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी और जिलाध्यक्ष मनेश साहू के निर्देशानुसार मीडिया संगठन हर्रई के तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सर्वप्रथम पहले मां सरस्वती की पूजन की गई। पूजन के बाद कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी और जिलाध्यक्ष मनीष साहू एवं जिला महासचिव यूनुस कुरैशी और महिला जिलाध्यक्ष निर्मला पहाड़े और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह भाजपा नेत्री कामनी शाह केसर नेताम की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मीडिया संगठन मध्य प्रदेश हर्रई के पत्रकार सम्मान समारोह के कार्यक्रम में सभी जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता 10वीं 12वीं में जिले एवं प्रदेश में टापर वाले छात्र-छात्राओं तथा गौसेवा में सराहनीय कार्य करने वाले और योद्धाओं को मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के द्वारा प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित भी किया। मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के गया प्रदेश अध्यक्ष गया प्रसाद सोनी और जिलाध्यक्ष मनेश साहू एवं अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह एवं भाजपा नेत्री कामिनी शाह के उद्बोधन के बाद अंत में कार्यक्रम समापन किया गया और फिर कार्यक्रम खत्म होने के बाद पत्रकार सम्मान समारोह हर्रई के कार्यक्रम में आए समान्यनीय लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। पत्रकार बंधुओ मीडिया संगठन मध्य प्रदेश तहसील इकाई हर्रई के अध्यक्ष शहजाद खान उपाध्यक्ष महेश शर्मा रजनीश श्रीवास्तव मोनू रजक जिला मीडिया प्रभारी हरिओम नेमा संभागीय मीडिया प्रभारी रत्नेश डेहरिया कार्यक्रम करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में उपस्थिति मीडिया संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश एवं संभागीय और जिला स्तर एवं मीडिया संगठन के सभी तहसील अध्यक्ष उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال