WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

लेखपाल भर्ती के आरक्षण रोस्टर में महत्वपूर्ण संशोधन, नोटिफिकेशन जारी, 29 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन

लेखपाल भर्ती के आरक्षण रोस्टर में महत्वपूर्ण संशोधन, नोटिफिकेशन जारी, 29 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन 
केएमबी ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7994 पदों पर होने वाली लेखपाल भर्ती के आरक्षण रोस्टर में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विरोध और समाजवादी पार्टी के दबाव के बाद सामान्य वर्ग के पदों में बड़ी कटौती की गई है, जबकि OBC, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षित पदों में बढ़ोतरी कर दी गई है। अब इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहे हैं।
संशोधन के बाद पदों का नया वर्गवार बंटवारा इस प्रकार है - सामान्य वर्ग के लिए 3260 पद (पहले 4165 थे, यानी 905 पद कम), अनुसूचित जाति के लिए 1679 पद (पहले 1426 थे, यानी 253 पद बढ़े), अनुसूचित जनजाति के लिए 160 पद (पहले 150 थे, यानी 10 पद बढ़े), अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2158 पद (पहले 1441 थे, यानी 717 पद बढ़े) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 792 पद (बिना किसी बदलाव के)। कुल पदों की संख्या 7994 ही बनी हुई है।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال