WhatsApp

Join KMB News WhatsApp Channel

Get instant Hindi & English news updates directly on WhatsApp.

मिशन शक्ति अभियान के तहत शाहाबाद घाट पर महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत शाहाबाद घाट पर महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

केएमबी कुंदन पटेल
प्रतापगढ़। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण के उद्देश्य से लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को थाना मानिकपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा शाहाबाद घाट पर स्नान के लिए आई महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा सरकार की ओर से संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या के समय वे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत संपर्क कर सकती हैं।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों के बारे में भी अवगत कराया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। टीम द्वारा महिलाओं को निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने, अपनी शिकायत दर्ज कराने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या साइबर अपराध की जानकारी तुरंत साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407350 की जानकारी भी दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इसी लक्ष्य के तहत जनपद पुलिस द्वारा निरंतर ऐसे जनजागरूकता एवं सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे।
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال