अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत का समर्पण दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती पर संपन्न
केएमबी ब्यूरो उर्मिला सिंह
लखनऊ। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत का समर्पण दिवस अवध प्रांत अध्यक्ष यश पाल सिंह की अध्यक्षता में स्थान - शुभम गेस्ट हाउस निकट स्टेट बैंक वायरलेस चौराहा महानगर लखनऊ में १२-०१ -२०२६ को संपन्न हुआ। समर्पण कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ प्रमोद पांडे जी सहित प्रांत कार्यकारिणी तथा लखनऊ महानगर की कार्यकारिणी के कुल २१ पदाधिकारियों/ सदस्यों ने भाग लिया।