⚡ ब्रेकिंग News

दलित युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, सपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

दलित युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, सपा कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। जनपद के जायस थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहना ग्रामसभा के भीरा गांव में एक दलित युवक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिजनों ने शव रखकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि बीते दिन युवक का शव गांव के एक कुएं में मिला था। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला है, लेकिन पुलिस उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर रही है। साथ ही परिजनों ने पुलिस पर उल्टा उन्हें ही मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इसी बीच मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता देवेंद्र भीमराज और मोहम्मद मुस्लिम पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...