⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में चली तबादला एक्सप्रेस, 8 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले, तनुज पाल व कंचन सिंह का गैर जनपद तबादला, गौरीगंज पहुंचे रवि कुमार सिंह

अमेठी में चली तबादला एक्सप्रेस, 8 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले, तनुज पाल व कंचन सिंह का गैर जनपद तबादला, गौरीगंज पहुंचे रवि कुमार सिंह

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने जनपद की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी बनने के बाद पहली बार उन्होंने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए आठ इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार पीपरपुर थाना प्रभारी रहे श्रीराम पांडेय को अमेठी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह को हटाकर जिला मुख्यालय स्थित गौरीगंज कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरीगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा को पीपरपुर थाने भेजा गया है।एएचटीयू में तैनात रामराज कुशवाहा को रामगंज थाने की कमान दी गई है। महिला थाना प्रभारी के पद पर दीप शिखा सिंह की तैनाती की गई है। वहीं अजयेंद्र पटेल को भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी बनाया गया है।महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह और भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल का गैर जनपद तबादला होने पर उन्हें रिलीव कर दिया गया। इसके अलावा रामगंज थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह को साइडलाइन किए जाने की चर्चा भी तेज रही।एसपी सरवणन टी के इस बड़े फेरबदल को पुलिसिंग में कसावट और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...