⚡ ब्रेकिंग News

प्रतापगढ़ में कैंटर बोलेरो की भिड़ंत 03 पुलिसकर्मी घायल, साई दाता कुटी के सामने बड़ा हादसा

प्रतापगढ़ में कैंटर बोलेरो की भिड़ंत 03 पुलिसकर्मी घायल, साई दाता कुटी के सामने बड़ा हादसा

केएमबी ब्यूरो संजय सिंह
प्रतापगढ़ में वाराणसी लखनऊ हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ कोतवाली देहात क्षेत्र के खरहर बॉर्डर स्थित साई दाता कुटी के सामने नारकोटिक्स सेल की सरकारी बोलेरो और एक आईसर कैंटर में जोरदार टक्कर हो गई।  इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से आ रहे एक ई रिक्शा ऑटो एक ऑटो भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए रानीगंज के ट्रामा सेंटर में भेजा गया, चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं और इनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार भापिया मऊ से प्रतापगढ़ की ओर जा रही आईसर कैंटर और रानीगंज से प्रतापगढ़ आ रही सरकारी बोलेरो के बीच यह टक्कर हुई है बोलेरो में नारकोटिक्स सेल के पुलिसकर्मी सवार थे जो रानीगंज क्षेत्र में सरकारी कार्य निपटा कर लौट रहे थे। घायलों में बोलेरो चालक संदीप कांस्टेबल उत्तम कुमार और एस आई बाबू संजय कुमार शामिल हैं टक्कर इतनी भीषण थी कि सरकारी बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी और रानीगंज थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल कराया पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश कर रही और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...