⚡ ब्रेकिंग News

सोनभद्र जिले के नवागत सीएमओ ने संभाला कार्यभार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर

सोनभद्र जिले के नवागत सीएमओ ने संभाला कार्यभार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर दिया जोर
  
केएमबी संवाददाता
सोनभद्र। जिले में स्वास्थ्य विभाग को आज मंगलवार 2 जून को नया नेतृत्व मिला। नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ.आर.मिश्रा ने आज मंगलवार 2 जून को कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और मरीजों के लिए सुविधाजनक बनाने को प्राथमिकता देने की बात कही। इससे पहले वह लखनऊ में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थे।
कार्यभार संभालने के बाद डॉ. आर.के. मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और मरीजों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...