गड्ढों में तब्दील हुई विकास की सड़क, बरहज के पलियां गांव के लोगों का सब्र टूटा
बारिश से पहले मरम्मत नहीं तो तहसील पर होगा धरना, अनशन की भी चेतावनी
देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के विकास खंड़ भागलपुर के पलियां गांव की जर्जर सड़क को लेकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ग्रामिणों का कहना है कि पैना-करुअना प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से पलियां गांव का मुख्य संपर्क मार्ग कई वर्षों से बदहाली का शिकार है। इसके मरम्मत को लेकर गांव के लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर पीडब्लूडी विभाग तक शिकायत दर्ज कराई लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नही कराया। ग्रामिणों ने कहा कि बरसात के पहले इस सड़क मार्ग को ठीक नही किया गया तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे एवं अनशन पर भी बैठेगें। देवानंद सिंह, संजय सिंह, राजीव सिंह, प्रकाश सिंह, दीपक सिंह, राधेश्याम सिंह, अरविंद सिंह, शंभू, सुरेंद्र सिंह, धनंजय श्रीवास्तव आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे पैदल चलना और वाहनों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और विकराल हो जाती है। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को रोजमर्रा के कामों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबध में एक्सईएन पीडब्लूडी क्षितिज जायसवाल का कहना है पलियां गांव की खराब सड़क की जानकारी है, उस सड़क को अतिशीघ्र सही कराया जाएगा।
Post a Comment