श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गूंजे नंदोत्सव के जयकारे, भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का हुआ भव्य आयोजन
जगदीशपुर (अमेठी)। क्षेत्र के पूरे भगवान दीन का पुरवा, निहालगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य प्राकट्य का वर्णन सुन श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे तथा पूरा पंडाल "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयघोष से गुंजायमान हो गया।कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पावन कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश तथा मानव जीवन में भक्ति, प्रेम और सदाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार मानवता के कल्याण और धर्म की रक्षा के लिए हुआ था, जिनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करती हैं।सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के मुख्य आयोजक अमर तिवारी एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम तिवारी तथा सुनील तिवारी एवं उनकी धर्मपत्नी पूनम तिवारी हैं। कार्यक्रम के संरक्षक शिवम शुक्ला के नेतृत्व में कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न कराया जा रहा है।
कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Post a Comment