खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत
अमेठी। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के शिवली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची बाजार शुकुल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
إرسال تعليق