KGMU हॉस्टल में नहीं परोसा जाएगा मांसाहारी भोजन, सपा-कांग्रेस ने सरकार पर मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मांसाहार भोजन बंद करने का केजीएमयू प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। फैसले से नया विवाद खड़ा हो गया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने अब हॉस्टल में शाकाहारी भोजन ही परोसा जाने का निर्देश दिया है।
केजीएमयू के इस फैसले से मामले पर अब राजनीति में शुरू हो गयी है। सपा और कांग्रेस ने इसे मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने और भेद पैदा करने वाला बताया है जबकि प्रबंधन का दावा है कि छात्रों की सेहत के हिसाब से बेहतर खाना दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक KGMU के वीसी के निर्देश पर छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अब शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा।
Post a Comment