⚡ ब्रेकिंग News

बोलबम के नारों की गूंज के साथ आज हजारों कावंड़ियों निकलेंगे जलभरी के लिए

बोलबम के नारों की गूंज के साथ आज हजारों कावंड़ियों निकलेंगे जलभरी के लिए

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति 
 अमेठी। सिंहपुर के विभिन्न गांवों से आज कावंड़ियों का जत्था जलभरी करने डलमऊ गंगा घाट के लिए रवाना होगा।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान भोलेनाथ के भक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर जोश देखने को मिल रहा है । बीते कई दिनों से कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां भी चल रही है । शिवरतनगंज,सेमरौता,धनखरपुर, गोयन,पेडरिया,टिकरी आदि गांवों के हजारों श्रद्धालु आज डलमऊ के लिए प्रस्थान करेंगे । जय भोले कांवरिया संघ के अध्यक्ष नीरज शुक्ला ने बताया कि कांवड़ियों के लिए सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं । लोगों में भोले की भक्ति का जुनून सर चढ़ के बोल रहा है । व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ - साथ संभ्रांत व्यक्तियों का भरपूर सहयोग कांवड़ियों के उत्साह को बढ़ा रहा है । अनंत चौदस के दिन सभी कांवड़िए बाबा अवसानेश्वर धाम हैदरगढ़ में मां गंगा के जल से बाबा का जलाभिषेक करेंगे । अधिवक्ता शिवभक्त सुरेश सिंह ने बताया कि हजारों कांवड़िए लगभग 150 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके अवशानेश्वर धाम में जलाभिषेक करेंगे । यात्रा में शामिल अनिल पाल ने बताया कि सभी कांवड़िए भगवा वस्त्र धारण करके सनातन की आवाज बुलंद करेंगे । रास्ते में जगह - जगह भंडारे और सेवा शिविर लगे हुए है मतलब कांवड़ियों को कोई असुविधा नहीं होने वाली है ।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...