यमुना एक्सप्रेसवे पर बस बनी आग का गोला: यात्रियों ने सुनाई खौफनाक आपबीती
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने के बाद सामने आए प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से हादसे की भयावह स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। यात्रियों के मुताबिक, बस में अचानक धुआं फैलने लगा, जिसके बाद अंदर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए यात्री तेजी से बस से बाहर निकलने लगे।
प्रत्यक्षदर्शी रिंकी राजपूत ने बताया कि स्थिति इतनी भयावह थी कि वह अपना सामान और यहां तक कि अपने जूते भी बस में छोड़कर बाहर निकल गईं। उन्होंने बताया कि उस समय वह सिर्फ अपना मोबाइल फोन लेकर किसी तरह बस से बाहर निकल सकीं।
إرسال تعليق