गणेश महोत्सव का भव्य समापन, ‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा पूरा कस्बा
तिलोई,अमेठी। जायस नगर में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य समापन हुआ। पूजा-अर्चना और हवन के बाद भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान पूरा नगर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण से शुरू होकर नौगाजी, बैंक ऑफ बड़ौदा और बस स्टॉप होते हुए शिवालय मंदिर के पास पहुंची। नगर की अंदरूनी सड़कों की खराब स्थिति के कारण इस बार शोभायात्रा के मार्ग में बदलाव किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। जगह-जगह लोगों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा के समापन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। महोत्सव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे तथा शोभायात्रा के पूरे मार्ग पर निगरानी रखी गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणेश महोत्सव का समापन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
إرسال تعليق