विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

भाजपा सरकार ने प्रदेश को भय मुक्त, गुंडा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया : एमएलसी डॉक्टर संजय निषाद.......

भाजपा सरकार ने प्रदेश को भय मुक्त, गुंडा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया : एमएलसी डॉक्टर संजय निषाद.......

आप सभी मतदाता बंधु राज बाबू उपाध्याय जी को विधायक बना कर लखनऊ भेजिए  हम उन्हें  वहां से  मंत्री बना कर इस  जिले में भेजेंगे ... डॉक्टर संजय निषाद,
 तुष्टीकरण किसी का नहीं हर समुदाय के साथ हुआ बराबरी का व्यवहार : डॉक्टर संजय निषाद,
189 सदर विधानसभा क्षेत्र पांडे बाबा के मैदान में निर्बल इंडियन शोषित आम दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएलसी डॉक्टर संजय निषाद जी ने एक विशाल जनसभा में हुंकार भरकर कहा कि आप सभी मतदाता बंधुओं इस क्षेत्र से राज बाबू उपाध्याय जी को विधायक बना कर लखनऊ भेजिए अपनी सरकार बनने पर मैं वहां से इन्हें मंत्री बना कर भेजूंगा। 
सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी  राज बाबू उपाध्याय  के समर्थन में  पांडे बाबा के मैदान में  आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि प्रदेश से गुंडा माफियाओं और अत्याचारियों को परास्त कर सुशासन की संकल्पना को साकार करने वाली भारतीय जनता पार्टी  गठबंधन को प्रचंड बहुमत  दिलाने के साथ ही  सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।  डॉक्टर निषाद जी  ने कहा कि भाजपा की विजय यात्रा आगे बढ़ती जा रही है। इस बार के चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण का जो परिणाम आया है और बीजेपी के पक्ष में जो हवा चली है, उसने सपा, बसपा और कांग्रेस के मंसूबों को तोड़ा है। अखिलेश यादव के तीसरे और  चौथे चरण में सरकार बना लेने के दावे पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपने  जरूर देख सकते हैं लेकिन हकीकत में गठबंधन के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी. उत्तर प्रदेश में भय मुक्त, गुंडा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त योगी सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। चुनाव को लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए उन्होंने कहा कि शब्दों का संयम नहीं खत्म होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों को संरक्षण देकर जनता को त्रस्त करने वाली समाजवादी पार्टी विकास और सुशासन देने वाली भाजपा की सरकार का मुकाबला कभी नहीं कर सकती हैं। डॉक्टर संजय निषाद जी ने कहा कि कांग्रेस सपा बसपा जनता के बीच में जातिवाद और सम्प्रदायवाद का जहर घोलकर उन्हें बांटना चाहती है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। हर वर्ग के पात्र लोगों तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है,क्योंकि भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र के आधार पर काम किया है। हर समुदाय के साथ बराबरी का व्यवहार हुआ है पर तुष्टीकरण किसी का नहीं हुआ है।युवाओं को रोजगार पिछली सरकारों में सपना ही रहता था। भाजपा की सरकार ने साढे़ चार लाख युवाओं को बिना किसी भेदभाव के नौकरी दी है।  करीब तीन लाख की संविदा पर भर्ती की है और करोड़ो नए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।सत्ता में आने पर हर घर के एक सदस्य के लिए रोजगार के अवसर को उपलब्ध कराया जाएगा।मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। प्रदेश में किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली दी जाएगी।उपस्थित अपार जनसमूह से गदगद डॉक्टर निषाद जी ने कहा कि एक दिन की सूचना पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों का आना बताता है कि भाजपा सुल्तानपुर में पांचो विधानसभा सीट जीतने जा रही है। पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी जी के साथ जिला मीडिया संयोजक अरुण द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रत्याशी  राज बाबू उपाध्याय जी ने एमएलसी डॉक्टर संजय निषाद जी को पुष्प गुक्ष, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस दौरान उन्होंने आए हुए सभी  जनता जनार्दन से आवाहन किया की आपका एक मत राष्ट्रवाद,सुशासन और विकास के एजेंडे को मजबूत करेगा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से 27 तारीख को पहले मतदान फिर जलपान करने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए. वर्मा जी एवं  प्रत्याशी राज बाबू उपाध्याय जी क्षेत्र से आए हुए सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

केएमबी न्यूज़ जयसिंहपुर सुल्तानपुर से अजय कुमार पाल की रिपोर्ट
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال