विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

कृषि मंत्री का भब्य स्वागत

 के एम बी ब्यूरो सुधीर राय


योगी सरकार 2.0 में कृषि मंत्री बनने के बाद पहली बार देवरिया आगमन पर सूर्यप्रताप शाही का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला,ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया।

स्वागत से अभिभूत दिखे कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने सभी कार्यकर्ताओ के प्रति आभार ज्ञापित किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में नवगठित मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग का पुनः दायित्व दिए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर हम सभी मिलकर ले जाएंगे और किसान कल्याण की योजनाओं का महायज्ञ अविरल जारी रखेंगे।आप सबके स्नेह, आशीष और विश्वास से अपने निर्वाचन क्षेत्र पथरदेवा के चतुर्दिक विकास के लिए भरपूर प्रयास करूंगा। एक मंत्री के रुप में, मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा।मैं प्रदेश की अपनी सभी माताओं-बहनों, बुजुर्गों और युवा साथियों को ये विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आशाओं और आकांक्षाओं को पूर्ण करने और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने हेतु मैं दृढ़ संकल्पित रहूंगा।

*यहा-यहा हुआ स्वागत*

कृषि मंत्री बनने के बाद प्रथम देवरिया आगमन पर सूर्यप्रताप शाही का खरोह,गौरीबाजार, बैतालपुर,औरा चौरी,पुरवा चौराहा,सुभाष चौक नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, न्यू कालोनी दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, रामपुर कारखाना,कंचनपुर,पथरदेवा बाजार,रामपुर धूस,ओली पट्टी,मझौवा,बोलबम चौराहा,बंजरिया बाजार,रामपुर धौताल,बेलही,गुलहरिया चौराहा,तरकुलवा,सोनहुला रामनगर,बरवा सेमरा,वृंदावन-द्वारिका,मुसहरी,हरियापार,आनंद नगर चौराहा,देसही,पकड़ी वीरभद्र,अवरही, पिपरादौला कदम,पड़ौली-रामपुर दुल्लह,जंगल बेलवा,महुआडीह,बलटिकरा,सेखौना और परसौना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला के साथ स्वागत किया।

*ये रहे स्वागत में*

सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष भाजपा अंतर्यामी सिंह,जिलापंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी,नपाध्यक्ष अलका सिंह,अरुण सिंह,संतोष त्रिगुणायक, अजय शाही,श्रीनिवास मणि, रविन्द्र कौशल किशोर,राजेन्द्र मल्ल,अम्बिकेश पाण्डेय,रामदास मिश्रा, जितेंन्द्र प्रताप राव,रामाशीष गुप्ता,बृजेश गुप्ता,जितेंन्द्र सिंह,संजय पाण्डेय,अरविन्द चौहान,जीवन पति त्रिपाठी, उमेश मल्ल, विजय श्रीवास्तव,रमेश सिंह,नरेंद्र मिश्रा, राजेश मिश्रा,पवन मिश्रा, राजन सोनकर, तेजबहादुर पाल, प्रवीण प्रताप मल्ल, निर्मला गौतम,भारती शर्मा,अभिजीत उपाध्याय, अजय उपाध्याय, भूपेन्द्र सिंह,अमित मोदनवाल,राजेश कुशवाहा,अवधेश सिंह,प्रेम अग्रवाल,वीरेंद्र सिंह,विजय सैनी,धीरज मिश्रा,गजेंद्र मणि,ग़ोविन्द बरनवाल,दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता,संजय गुप्ता, ग़ोविन्द चौरसिया,दिनेश शुक्ला,धनंजय राव,कुँअर राय,अभिषेक राय, नवीन सिंह,धनुषधारी मणि,रोहित राय,विजय सिंह,दिनेश पाण्डेय,संजय राव,गिरिजेश मणि,अमित सिंह,मारकंडेय गिरी,राजू भारती, शैलेश शर्मा,सुनील निषाद,विनय जायसवाल,मनमोहन सिंह अप्पू,सुजीत सिंह,विजय पंडित,शैलेन्द्र सिंह आजाद,अनिल मणि,हरीश तिवारी,काशीपति शुक्ला,अरुण मिश्रा, नीरज शाही बैरौना, रणविजय सिंह,मुकेश राय आदि रहे।

*किसान मोर्चा ने फावड़ा दे,11 ट्रैक्टर के साथ किया कृषि मंत्री का स्वागत*

भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा पथरदेवा के विधायक सूर्य प्रताप शाही को उत्तरप्रदेश सरकार में कृषि मंत्री बनाये जाने के बाद देवरिया जनपद में प्रथम आगमन पर सुभाष चौक पर किसान मोर्चा कार्यकर्ताओ ने ढोल , नगाड़े और  ट्रैक्टर के साथ पहुचकर भव्य स्वागत किया।

 सुभाष चौक पर किसान मोर्चा द्वारा स्वागत में लाये गये ट्रैक्टर पर कृषि मंत्री ने बैठ सांकेतिक चलाया भी ।किसान मोर्चा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने कृषि मंत्री को फावड़ा भेट किया।








और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال