2

डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस पर थाना गोसाईगंज में पहुंचकर सुनी जन समस्याएं तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश।

डीएम व एसपी ने थाना समाधान दिवस पर थाना गोसाईगंज में पहुंचकर सुनी जन समस्याएं तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश।

केएमबी ब्यूरो रुखसार अहमद
           सुलतानपुर 14 मई/उ0प्र0 शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में माह मई के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र ने थाना गोसाईगंज में थाना दिवस पर आये जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने थाना कार्यालय में आवेदित ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त कर ससमय निस्तारण के दिशा निर्देश दिये।  
          जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में भूमिधरी विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों का राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दियेे। इस अवसर पर 40 जन शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए मौके पर डीएम व एसपी द्वारा 15 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया। 
          पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्य को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इसी प्रकार जनपद के समस्त थानों पर थाना सामाधान दिवस का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर यथासम्भव निस्तारण किया गया।
         तत्पश्चात जिलाधिकारी व पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा ग्राम सिरवारा में बन रहे पुलिस मालखाना का आकस्मिक निरीक्षण कर क्षेत्रीय लेखपाल से पैमाइश मौके पर कराते हुए निर्देशित किया इस मालखाने को ससमय तैयार किया जाये, ताकि इसका सदुपयोग किया जा सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर, राजस्व अधिकारी, थानाध्यक्ष गोसाईगंज, पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण आदि उपस्थित रहे।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6