हृदय विदारक! कानपुर हादसे में शवों को कंधा देने वाले पड़ गए कम, शवों को पुलिस को देना पड़ा कंधा

हृदय विदारक! कानपुर हादसे में शवों को कंधा देने वाले पड़ गए कम, शवों को पुलिस को देना पड़ा कंधा

केएमबी रूकसार अहमद
कानपुर। बीते शनिवार की शाम घाटमपुर का हादसा बेहद दर्दनाक था। हादसे में 25 से ज्यादा लोग असमय काल के गाल में समा गए और लगभग इतने ही लोग गंभीररूप से घायल हो गए थे। घायलों का कानपुर के हैलट अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में इलाज चल रहा है।यह दृश्य इतना हृदयविदारक था कि जिधर देखे उधर चीख-पुकार ही सुनाई दे रही थी। लोग अपने आपको असहाय एवं मजबूर महसूस कर रहे थे। अंतिम संस्कार के समय शवों को कंधा देने वाले कम पड़ गए। महाराजपुर के ड्योढी घाट श्मशान स्थल पर जब शव पहुंचे तो खाकी साथ खड़ी हुई। पुलिसकर्मियों ने अर्थियों को कंधा दिया। इस भयानक एवं एवं दर्दनाक मंजर को देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
और नया पुराने

Ads

📺 KMB LIVE TV

Ads by Eonads

نموذج الاتصال