2

किसान समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) चला गांव की ओर

किसान समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) चला गांव की ओर

केएमबी रूकसार अहमद

सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक कैंप कार्यालय सीताकुंड सुलतानपुर पर अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मासिक बैठक में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से ब्लॉक अध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष उपस्थित रहे। संगठन की मजबूती हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। आओ गांव चलें गांव की ओर का आवाहन किया गया। गांव-गांव जाकर महासदस्यता अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जाए। जिस दिन संगठन मजबूत हो जाएगा किसानों और मजदूरों की समस्या का समाधान अपनेआप हो जाएगा। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संबंधित विभागीय अधिकारियों के कार्यालय में पहुंचकर समस्याओं से रूबरू कराएगी। इसके बाद भी समाधान न हुआ तो लामबंद आंदोलन चलाने पर संगठन बाध्य होगा। बैठक में संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। नरेंद्र प्रताप सिंह जिला प्रवक्ता, राजेंद्र प्रसाद वर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, लालजी वर्मा जिला उपाध्यक्ष, रामनरेश तहसील अध्यक्ष कादीपुर, राजकिशोर मिश्र, विजय अग्रहरी, पंकज द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष मोतिगरपुर शेरे हाशमी, ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंहपुर गब्बर शर्मा, रामनाथ मिश्रा, तारा देवी, कर्म राज द्विवेदी जिला महासचिव के साथ सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल रहे।
expr:data-identifier='data:post.id'

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

7


8


 

6