विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

सगे भाइयों को नेट व जेआरएफ में मिली कामयाबी, परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर

सगे भाइयों को नेट व जेआरएफ में मिली कामयाबी, परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर

संस्कृत वांग्मय में मिली सफलता

केएमबी कर्मराज द्विवेदी

चाँदा सुलतानपुर। स्थानीय सलाहपुर गाँव के दो सगे भाई नेट और जेआरएफ में सफलता प्राप्त करके परिवार व क्षेत्र का मान बढ़ाया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्तर पर जेआरएफ असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में  सगे भाइयों ने संस्कृत वांग्मय में यह सफलता हासिल किया। सलाहपुर गांव निवासी हरिगोविंद उपाध्याय जी के पुत्र हर्षित उपाध्याय ने जेआरएफ में सफलता प्राप्त किया। हर्षित अभी जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में अध्ययनरत  हैं। हर्षित के बड़े भाई ऋषभ उपाध्याय नेट क्वालीफाई हुए। ऋषभ उपाध्याय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में शोध छात्र हैं। हर्षित व ऋषभ उपाध्याय सामान्य परिवार से आते है। पिता हरगोविंद उपाध्याय किसान तो माता सुधा उपाध्याय गृहिणी हैं। हर्षित उपाध्याय को उत्तर प्रदेश सरकार के वेद पंडित पुरस्कार से पुरस्कृत है। एक साथ मिली दो सफलता से परिवारीजनो में उत्सव का माहौल है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال