विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

विधायक विनोद सिंह ने सदर तहसील में गरीबों व निराश्रितों को बांटा कम्बल

विधायक विनोद सिंह ने सदर तहसील में गरीबों व निराश्रितों को बांटा कम्बल

विनोद सिंह कहा कि ठंड से बचाने के लिये केंद्र और प्रदेश सरकार कटिबद्ध

केएमबी रुखसार अहमद

सुल्तानपुर। विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह सदर तहसील पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सदर तहसील के सभगार में क्षेत्र के  विभिन्न इलाकों से आये करीब डेढ़ सौ गरीब निराश्रितों को कम्बल वितरित किया। कम्बल वितरण के दौरान विनोद सिंह ने सभी को आश्वस्त किया कि जिस तरीके से कोरोना जैसी महामारी के बावजूद किसी की भूख से मौत नही हुई, उसी तरीके से किसी भी गरीब की ठंड से मौत नही होगी। केंद्र की मोदी और सूबे की योगी सरकार इसके लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हर गरीब निराश्रित के लिये कम्बल के साथ साथ रैन बसेरे, अलाव की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोग ठंड से अपना बचाव कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को भी समय समय पर आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश दिए। वही कम्बल पाने के बाद लोक प्रफुल्लित दिखे और उन्होंने सरकार के साथ साथ स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال